विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने इजराइल की भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत बनाने में दिलचस्‍पी के लिए सराहना की

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने इजराइल की भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत बनाने में दिलचस्‍पी के लिए सराहना की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि इजराइल के चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स और नवाचार पारिस्थितिकी संस्‍था के साथ उनकी उपयोगी बातचीत हुई है। ट्वीट के जरिए डॉ. जयशंकर ने भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत बनाने में दिलचस्‍पी लेने के लिए इजराइल की सराहना की है।

महामारी के बाद डिजिटल, स्‍वास्‍थ्‍य, क‍ृषि और पर्यावरण सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना दोनो दोशों की प्राथमिकताएं रही हैं। उन्होंने इजरायल के कारोबारियों को भारतीय अवसरों की ओर अधिक ध्‍यान देने और व्‍यापार को सुगम बनाने की नीतियों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपनी यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर में इजराइल में रह रहे भारतीय यहूदी समुदाय के लोगों से भी भेंट की। उन्‍होंने भारत-इजराइल संबंधों को मजबूत बनाने में भारतीय यहूदी समुदाय के अहम योगदान का भी जिक्र किया। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भारतीय यहूदी समुदाय आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में सहयोग करेगा। डॉक्‍टर जयशंकर ने येरूशलम में तालपियोट स्थित भारतीय स्‍मारक जाकर पहले विश्‍व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment