विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज जकार्ता में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लाओरोफ और सिंगापुर के विदेश मंत्री विविअन बालकृष्णन से मुलाकात की। एक ट्वीट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों बैठकों में अच्छी बातचीत हुई और वैश्विक स्थिति और मौजूदा चुनौतियों पर विचार विमर्श हुआ। डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय आर्थिक मुद्दों और यूक्रेन संघर्ष से जुड़े मामले पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने बताया कि द्विपक्षीय संबंधों के हाल के घटनाक्रम और विशेष रूप से वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर सकारात्मक बातचीत हुई। डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे सिंगापुर में मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक का इंतजार कर रहे हैं। डॉ. जयशंकर इन दिनों दो देशों इंडोनेशिया और थाईलैंड की यात्रा पर हैं।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...