विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नई दिल्ली में रवांडा के विदेश मंत्री विंसेंट बिरुता से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल नई दिल्ली में रवांडा के विदेश मंत्री विंसेंट बिरुता से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने भारत और रवांडा के बीच आर्थिक, विकास सहयोग, रक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की।

उन्होंने राष्ट्रमंडल, अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र में आपसी हित और सहयोग के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान भी किया।

Related posts

Leave a Comment