विदेश मंत्री जयशंकर ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से मुलाकात की। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री बेनेट का दृष्टिकोण उत्साहजनक था। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और इज़राइल अगले 30 वर्षों के लिए अपनी साझेदारी के विजन को साकार करने के लिए काम करेंगे।
विदेश मंत्री जयशंकर ने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री ने उन भारतीय सैनिकों की स्मृति में एक स्मारक पट्टिका का भी अनावरण किया, जिन्होंने सितंबर 1918 की तब्सोर की लड़ाई में भाग लिया था। विदेश मंत्री इन दिनों इजराइल की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।