वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इस समय शीर्ष पर है और इसके और बढने का अनुमान है। एक निजी समाचार चैनल के सम्मेलन में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार का लाभ जमीनी स्तर तक पंहुचाने के लिए केन्द्र, राज्य और स्थानीय निकायों के बीच अधिक समन्वय पर बल दिया।
वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से लोग अपने अधिकारों के प्रति स्वाभाविक रूप से सजग होंगे।
राजनीतिक दलों की मुफ्त उपहार राजनीति का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने केवल वोट लेने के लालच से विपक्ष की लोक लुभावन नीतियों की निन्दा की। उन्होंने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की सराहना की।
फ्यूल का एक्सेस ड्यूटी हटाया गया। 200 + 100 पुट टुगेदर आज कुछ मिला कंज्यूमर्स के लिए जो लोअर एंड का कंज्यूमर्स है। उनके लिए 300 तो हो रही है आम जनता के लिए जो हम करना है हम करते जा रहे हैं लगातार। बहुत सारे स्टेटस हैं जब हम रिड्यूस किए उन्होंने इंट्रोड्यूस नहीं किए और उनके इलेक्शन मैन्यूफेस्टो में प्रोमिस का हम कट करेंगे, प्रॉमिस को भी माना नहीं है चुनाव को भी माना नहीं है।