उत्तर प्रदेश में वाराणसी प्रशासन ने ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर उस इलाके को सील कर दिया है जहां वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान शिवलिंग पाया गया था। वाराणसी जिला अदालत ने अधिकारियों से मस्जिद परिसर के अंदर वजुखाना क्षेत्र को सील करने को कहा था। एडवोकेट आयुक्त सर्वेक्षण रिपोर्ट आज अदालत में पेश करेंगे जिसके बाद इस मामले की वाराणसी की अदालत में सुनवाई होगी।
वाराणसी प्रशासन ने ज्ञानवापी मस्जिद के उस स्थल को सील किया जहां शिवलिंग मिला है