लोकसभा में आज शून्य काल के दौरान जिम में अचानक हुई मौतों में वृद्धि का मुद्दा उठाया गया। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी सांसद रवि किशन ने बताया कि हाल के महीनों में जिम में व्यायाम करने के दौरान कई लोगों विशेषकर युवाओं की मृत्यु हुई है। इनमें बॉलीवुड के उनके कुछ मित्र भी शामिल हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय से इसके लिए एक जांच समिति गठन करने की मांग की कि इन मौतों में जिम की कोई भूमिका है या नहीं।
लोकसभा में भाजपा सांसद रवि किशन ने जिम में अचानक हुई मौतों में वृद्धि का मुद्दा उठाया
