लद्दाख में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद करगिल चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। 26 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो सौ 78 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए चार चुनाव अधिकारियों और एक हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पहली बार लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद करगिल का चुनाव एम-2 टाइप मशीनों के जरिये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से होगा।
लद्दाख में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल चुनाव के लिए आज मतदान