लद्दाख में करगिल युद्ध के समय का जिंदा बम फटा, 3 बच्चे घायल

लद्दाख में करगिल युद्ध के समय का जिंदा बम फटा, 3 बच्चे घायल

लद्दाख में करगिल जिले के पशकुम गांव में एक बम विस्फोट के कारण 3 बच्चे घायल हो गए। बाद में अस्‍पताल ले जाते समय एक बच्‍चे की मृत्‍यु हो गई। धमाका न्यू एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड के पास कुरबाथांग में हुआ। बताया गया है कि यह जिंदा बम 1999 के करगिल युद्ध के समय का था। तीनों बच्‍चे 15 साल से कम आयु के हैं और उनकी पहचान खारदौंग पशकुम के अली नकी, मुंतजिर मेहदी तथा बाकिर के रूप में हुई है।

पशकुम के पार्षद फिरोज काचो ने इस क्षेत्र से विस्फोटकों को हटाने का अनुरोध किया है क्योंकि स्टेडियम में आसपास के क्षेत्रों के बच्चे खेलने के लिए आते हैं। लद्दाख के उपराज्‍यपाल ब्रिगेडियर डॉ बीडी मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर पीडित बच्‍चों के परिवार से मुलाकात की।

Related posts

Leave a Comment