रोमानिया के सुसेवा से दो विशेष उड़ानों से आज कुल 410 भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया

रोमानिया के सुसेवा से दो विशेष उड़ानों से आज कुल 410 भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया

रोमानिया के सुसेवा से दो विशेष उड़ानों से आज कुल 410 भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया। नागरिक विमानन मंत्रालय ने आज कहा कि अब तक लगभग 18 हजार भारतीयों को विशेष उड़ानों से वापस लाया जा चुका है। 75 विशेष उड़ानों से 15 हजार 5 सौ से अधिक भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया है, जबकि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में 2 हजार 467 यात्रियों को वापस लाने के लिए 12 उड़ानें भेजी हैं।

नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा है कि विशेष उड़ानों में बुखारेस्ट से 21 उड़ानों से 4 हजार 575 यात्रियों को, सुसेव से नौ उड़ानों से 1 हजार 820, बुडापेस्ट से 28 उड़ानों से 5 हजार 571 यात्रियों को लाया गया है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि कोसिसे से पांच उड़ानों द्वारा 909 यात्रियों को, रेज़ज़ो से 11 उड़ानों द्वारा 2 हजार 404 भारतीयों को तथा कीव से एक उड़ान द्वारा 242 नागरिकों को स्‍वदेश वापस लाया गया।

Related posts

Leave a Comment