अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से फिर शुरू होंगी

अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से फिर शुरू होंगी

भारत के लिए और भारत से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें इस महीने की 27 तारीख से फिर से शुरू होंगी। नागर विमानन मंत्रालय ने कोविड महामारी को देखते हुए मार्च 2020 में नियमित अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी।

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि विश्‍वभर में बढ़ते टीकाकरण को देखते हुए और विभिन्‍न हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद सरकार ने इस महीने की 27 तारीख से अंतर्राष्‍ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने कहा है कि यात्रा के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

Related posts

Leave a Comment