रूस ने की 20 जर्मन राजनयिकों को निष्‍कासित करने की घोषणा, कुछ रूसी राजनयिक जर्मनी छोड़कर गए

रूस ने की 20 जर्मन राजनयिकों को निष्‍कासित करने की घोषणा, कुछ रूसी राजनयिक जर्मनी छोड़कर गए

रूस ने कल 20 जर्मन राजनयिकों को निष्‍कासित करने की घोषणा की। उधर बर्लिन ने कहा कि कुछ रूसी राजनयिक जर्मनी छोड़कर चले गए हैं। जर्मन विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जर्मनी में रूस की खुफिया मौजूदगी कम करने के मकसद से बर्लिन और मास्‍को के बीच पिछले कुछ सप्‍ताह से संपर्क जारी है।

जर्मनी से रूसी राजनयिकों को निष्‍कासित किए जाने पर रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम बर्लिन की इस कार्रवाई की कडी निंदा करते हैं जो रूस-जर्मन संबंधों को नुकसान पहुंचा रही है। उसने एक बयान में कहा कि जर्मन अधिकारियों ने अपने देश में रूसी राजनयिक मिशनों के कर्मचारियों के सामूहिक निष्‍कासन का फिर फैसला किया है।

Related posts

Leave a Comment