रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला महत्‍वपूर्ण पुल विस्‍फोट में क्षतिग्रस्‍त

रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला महत्‍वपूर्ण पुल आज एक विस्‍फोट में क्षतिग्रस्‍त हो गया। इसके कारण पुल से लगी सड़क का एक हिस्‍सा आंशिक रूप से ढह गया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि यह घटना ईंधन टैंक में आग लगने से हुई जबकि यूक्रेन की मीडिया ने कहा है कि पुल पर विस्‍फोट हुआ है।

विस्‍फोट के बाद एक समानांतर रेल खंड से गुजर रही रेलगाड़ी में आग लग गई जिससे ईंधन ले जा रहे सात टैंक आग की चपेट में आ गए।

दुर्घटनाग्रस्‍त पुल का राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने 2018 में उद्घाटन किया था।

Related posts

Leave a Comment