रूस के मॉस्‍को में शुक्रवार को आतंकी हमले में 137 लोगों की मृत्‍यु के बाद कल एक दिन का शोक रखा गया

रूस के मॉस्‍को में शुक्रवार को आतंकी हमले में 137 लोगों की मृत्‍यु के बाद कल एक दिन का शोक रखा गया

रूस के मॉस्‍को में शुक्रवार को आतंकी हमले में 137 लोगों की मृत्‍यु के बाद कल एक दिन का शोक रखा गया। राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने दोषियों की जल्‍द पहचान कर कठोर कार्रवाई करने का आश्‍वासन देने के बाद, कल राष्‍ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की।

रूसी अधिकारियों ने बताया कि हमले के संबंध में 11 संदिग्‍धों को हिरासत में लिया गया है, इनमें चार बंदूकधारी शामिल है। इस्‍लामिक स्‍टेट ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है।

फ्रांस ने मास्‍को में हुई गोलीबारी के बाद अपने देश में उच्‍च स्‍तर की चेतावनी देते हुए आतंकी घटनाओं के प्रति लोगों से सतर्क रहने को कहा है। फ्रांस के प्रधानमंत्री गेबरियल अट्टल ने राष्‍ट्रपति ईमेनुअल मैक्रों के साथ वरिष्‍ठ सुरक्षा अधिकारियों और रक्षा विभाग के साथ बैठक के बाद कल यह जानकारी दी। फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा कि पेरिस में ओलंपिक खेलों के आयोजन से पहले आतंक के प्रति सतर्कता बरतने का फैसला किया गया है।

Related posts

Leave a Comment