रूस और यूक्रेन ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में कई ड्रोन हमलों की खबर दी

रूस और यूक्रेन ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में कई ड्रोन हमलों की खबर दी

रूस और यूक्रेन ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में कई ड्रोन हमलों की खबर दी है। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा है कि उसने देश के 11 क्षेत्रों में रात में हुए 31 ड्रोन हमलों में 30 ड्रोन मार गिराए। इस बीच रूस ने भी कहा है कि उसने क्रीमिया क्षेत्र में यूक्रेन के 32 ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। यूक्रेन को 50 अरब यूरो देने के यूरोपीय संघ के प्रस्ताव को हंगरी के वीटो करने के कुछ घंटों बाद दोनों देशों में ड्रोन हमले हुए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक दोनों देशों के 50 हजार से अधिक नागरिक मारे जा चुके हैं। युद्ध से दोनों पक्षों को ज्यादा फायदा नहीं हुआ है और यूक्रेन के लिए समर्थन भी कम होता जा रहा है। कुछ देशों का मानना है कि दोनों देश गतिरोध से बचने के लिए अधिक से अधिक ड्रोन हमले कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment