राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्‍नातक पाठ्यक्रमों के लिए साझा प्रवेश परीक्षा के अभ्‍यर्थियों की शिकायत के समाधान के लिए विशेष ई-मेल सेवा शुरू की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्‍नातक पाठ्यक्रमों के लिए साझा प्रवेश परीक्षा के अभ्‍यर्थियों की शिकायत के समाधान के लिए विशेष ई-मेल सेवा शुरू की

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्‍यक्ष एम. जगदीश कुमार ने बताया है कि आज देशभर के सभी केंद्रों में केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए साझा प्रवेश परीक्षा – सीयूईटी की शुरूआत हो गई है। ट्वीट संदेश में श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी संभव कदम उठाए हैं। उन्‍होंने बताया कि एनटीए ने शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष ई-मेल आई.डी. भी बनाई है।

विषयों के संयोजन, माध्‍यम, प्रश्‍न पत्र के बारे में उम्‍मीदवार अपनी आवेदन संख्‍या का उल्‍लेख करते हुए अपनी शिकायतें  cuetgrievance@nta.ac.in पर भेज सकते हैं। जगदीश कुमार ने उम्‍मीदवारों को सलाह दी कि वे परीक्षा के बारे में अद्यतन जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट देखते रहें।

Related posts

Leave a Comment