राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 38 करोड़ 14 लाख से अधिक टीक लगाए गए

राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 38 करोड़ 14 लाख से अधिक टीक लगाए गए

देश में राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत 38 करोड़ 14 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार कल 40 लाख 65 हजार से अधिक का टीकाकरण हुआ। इसी दौरान 31 हजार 443 से अधिक कोविड के नये मामलों की पुष्टि हुई। यह संख्‍या 118 दिन में सबसे कम है।

संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की दर बढकर 97 दशमलव दो-आठ प्रतिशत हो गयी है। कल 49 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए। अब तक 3 करोड़ 63 हजार मरीज संक्रमण से स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या चार लाख 31 हजार 315 रह गई है। साप्‍ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे दो दशमलव दो-आठ प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर एक दशमलव आठ-एक प्रतिशत है, जो कि लगातार 22वें दिन तीन प्रतिशत से भी कम है। कल 17 लाख 32 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। अब तक 43 करोड 40 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Related posts

Leave a Comment