राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए लॉन बॉल में पहला स्‍वर्ण पदक देश को दिलाया

राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए लॉन बॉल में पहला स्‍वर्ण पदक देश को दिलाया

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल में इतिहास रचते हुए भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। इसके साथ ही भारत ने बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रुपा रानी टिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से पराजित किया।

1930 से कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल्स खेला जा रहा है, लेकिन आज तक टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा कि लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया को राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीतकर उनके संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया और प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया।

उपराष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा कि भारतीय टीम की यह उल्लेखनीय उपलब्धि होगी। कई युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा कि लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की टीम पर भारत को गर्व है। उन्होंने कहा कि बर्मिंघम में यह ऐतिहासिक जीत है और टीम ने बड़ी निपुणता का प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता कई भारतीयों को लॉन बॉल की ओर प्रेरित करेगी।

खेल मंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा कि देश पूरी तरह से उत्साहित है कि महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया, जो भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण है।

Related posts

Leave a Comment