राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज नई दिल्‍ली में तीसरे राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार प्रदान किये

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज नई दिल्‍ली में तीसरे राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार प्रदान किये

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज नई दिल्‍ली में तीसरे राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार प्रदान किये। 11 श्रेणियों में राज्‍यों, संगठनों और व्‍यक्तियों को 57 पुरस्‍कार दिये गये। इन श्रेणियों में सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य, सर्वश्रेष्‍ठ जिला, सर्वश्रेष्‍ठ ग्राम पंचायत और सर्वश्रेष्‍ठ शहरी स्‍थानीय निकाय शामिल हैं। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्‍कार दिये गये।

राष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर जल शक्ति अभियान : कैच द रेन कैम्‍पेन 2022 का भी शुभारम्‍भ किया। यह अभियान इस साल 30 नवम्‍बर तक चलेगा।

राष्‍ट्रपति ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि जल ही जीवन है और प्रकृति ने मानव को जल संसाधन की सौगात दी है। उन्‍होंने कहा कि प्रकृति ने हमें नदियां दी हैं और कई महान सभ्‍यताएं नदियों के किनारे फली-फूली। उन्‍होंने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में नदियों का विशेष महत्‍व है और इन्‍हें मॉ की तरह पूजा जाता है।

Related posts

Leave a Comment