राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने दिसंबर 2020 में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के लिए स्वास्थ्य डाटा प्रबंधन (एचडीएम) नीति को अंतिम रूप दे दिया था और इसका प्रकाशन कर दिया था। तब से, एनएचए को विभिन्न हितधारकों से प्रतिक्रिया मिल चुकी है और एबीडीएम के पायलट और राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने से कई सीख मिल चुकी हैं। इनके आधार पर, एचडीएम नीति में कुछ संशोधन पर विचार किया गया है। संशोधनों के बाद 23 अप्रैल 2022 को वेबसाइट https://abdm.gov.in/home/Publications पर “परामर्श पत्र” शीर्षक के साथ मसौदा जारी किया गया है। सभी हितधारकों से 21 मार्च, 2022 तक वेबसाइट पर टिप्पणियां देने का अनुरोध किया गया है। ऑनलाइन माध्यम से प्रविष्टि जमा करने के अलावा, पंजीकृत डाक/ कोरियर से भी फीडबैक स्वीकार किया जाएगा।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...