राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद ने 57 संस्थानों में एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद ने पूरे देश में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 57 शिक्षक शिक्षण संस्थानों में एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है। यह नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत परिषद का एक प्रमुख कार्यक्रम है।

चार वर्ष का यह पाठ्यक्रम शिक्षा में स्‍नातक की डिग्री प्रदान करता है। यह पाठ्यक्रम प्रतिष्ठित केंद्रीय या राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जा रहा है।

इस एकीकृत पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी, राष्‍ट्रीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment