राष्ट्रीय लोक दल ने विपक्षी गठबंधन से नाता तोड़कर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की आज घोषणा की। नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने स्थिति के कारण और लोगों के लिए कुछ अच्छा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद लिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा के बाद वे बहुत खुश हैं क्योंकि यह न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि देश के किसानों, युवाओं और गरीबों का सम्मान है। जयंत चौधरी की पार्टी विपक्षी आई एन डी आई गठबंधन का हिस्सा थी।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...