राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, समग्र दिल्ली क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ और 201 से 300 के बीच ‘खराब’ माना जाता है।
प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।