राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लगातार गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है। वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने से दिल्ली में धुंध की मोटी परत छा गई। विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि और प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण हवा की गुणवत्ता में अचानक गिरावट आई है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान, GRAP स्टेज-3 को दिल्ली में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया है। दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे. इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी। गुरूग्राम के जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव ने गुरूग्राम में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आपराधिक प्रक्रिया अधिनियम की धारा 144 लागू कर दी है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...