राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात अभी भी बने हुए हैं। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आ गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस के चलते कश्मीरी गेट पर भी पानी आ गया है। दिल्ली में लाल किले तक पहुंचा बाढ़ का पानी।

पिछले एक घंटे में यमुना नदी के जलस्तर में कोई बदलाव दर्ज़ नहीं किया गया। दोपहर एक बजे जलस्तर 208.62 मीटर दर्ज़ किया गया, 2 बजे भी यही स्तर पाया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है।

Related posts

Leave a Comment