राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राज्‍यपालों से जनता और सरकार के मित्र, सलाहकार और मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की अपील की

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राज्‍यपालों से जनता और सरकार के मित्र, सलाहकार और मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की अपील की

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्‍यपालों से जनता और सरकार के मित्र, सलाहकार और मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की अपील की है।

राष्‍ट्रपति भवन में कल राज्‍यपालों, उपराज्‍यपालों और प्रशासकों के 51वें सम्‍मेलन का कल उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि राष्‍ट्रीय लक्ष्‍यों के बारे में लोगों में जागरूकता लाने और जन भागीदारी सुनिश्चित करने में राज्‍यपालों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता पूरी करने के लिए उन्‍हें जितना अधिक संभव हो सके अपने राज्‍यों में समय व्‍यतीत करना चाहिए और लोगों से संपर्क बनाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सरकार की पहल तथा वैज्ञानिक प्रयासों के कारण भारत कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्‍सीन विकसित कर पाया।

कोविड की महामारी का सामना करने में विश्‍व का सबसे व्‍यापक और प्रभावी अभियान भारत में चलाया गया। हमारे सभी कोरोना योद्धाओं ने असाधारण त्‍याग और निष्‍ठा के साथ अपने कर्तव्‍य का निर्वहन किया। सरकार की अभूतपूर्व पहल एवं हमारे वैज्ञानिकों और उद्यमियों के प्रयासों के बल पर देश में वैक्‍सीन का विकास और विशाल पैमाने पर उत्‍पादन संभव हो सका है। देशवासियों को महामारी से बचाने के अभियान में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही हम विश्‍व समुदाय की सहायता भी कर रहे हैं। भारत की वैक्‍सीन मैत्री पहल की सराहना विश्‍व स्‍तर पर हो रही है।

Related posts

Leave a Comment