राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज से दो देशों- तुर्कमेनिस्‍तान और नीदरलैंड की यात्रा पर

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज से दो देशों- तुर्कमेनिस्‍तान और नीदरलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं। 4 अप्रैल तक की यात्रा के पहले चरण में वे तुर्कमेनिस्तान जाएंगे। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की पहली यात्रा होगी। यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। साथ ही यह यात्रा तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति सर्दार बर्दीमुहामेदो के पदभार ग्रहण करने के दो सप्ताह के भीतर भी हो रही है।

Related posts

Leave a Comment