राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में तीसरे रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में तीसरे रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में तीसरे रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। लद्दाख में गलवान घाटी में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान बलिदान देने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। सूबेदार संजीव कुमार को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में ऑपरेशन के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया। इस अभियान में उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया था और दो अन्य को घायल कर दिया।

नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन, हवलदार के0 पलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को गलवान घाटी में उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक चौधरी को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।

Related posts

Leave a Comment