केंद्रीय वित्त और कंपनी मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जम्मू में विभिन्न बैंकों, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक-सिडबी और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड की कई योजनाओं और परियोयजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें तेजस्विनी, हौसला, शिखर और शिकारा योजना शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने एक कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी प्रदान किए। वे अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर यात्रा पर कल श्रीनगर पहुंचीं। उन्होंने राजबाग में नए आयकर भवन और आवासीय परिसर “द चिनार” का उद्घाटन किया। वित्त मंत्री आज दोपहर बाद राजभवन में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...