केंद्र ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की दो किस्तो के रूप में 95 हजार 82 करोड़ रुपये की राशि जारी की

केंद्र ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की दो किस्तो के रूप में 95 हजार 82 करोड़ रुपये की राशि जारी की हैं। राज्य सरकारों को कर हंस्तातरण की सामान्य मासिक किस्त 47 हजार पांच सौ 41 करोड़ रुपये के स्थान पर यह राशि जारी की गई है। इस राशि से राज्यों की राजकोषीय स्थिति मजबूत होगी।

कुल राशि में से सबसे अधिक लगभग 17 हजार 56 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को जारी किए गए है। बिहार को लगभग 9 हजार 563 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 7 हजार 463 करोड़ रुपये जबकि पश्चिम बंगाल को लगभग 7 हजार 152 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने निवेश, बुनियादी ढांचे और विकास को बढ़ाने के लिए इस महीने की 15 तारीख को राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वित्त मंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ एक वर्चुअल बैठक की थी। बैठक में निर्मला सीतारमण ने राज्यों को राशि जारी करने का वादा किया था।

Related posts

Leave a Comment