राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिन के असम दौरे पर काजीरंगा पहुंच गई हैं। बोकाखाट में राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने बागोरी रेंज में जीप सफारी की।
राष्ट्रपति ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित वृत्त चित्र Elephant Whispers देखेंगी और असम की समृद्ध संस्कृति और विरासत से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। कल वह काजीरंगा में हाथी संरक्षण के तीस साल पूरे होने पर मनाये जा रहे गज उत्सव का उद्घाटन करेंगी। वे कल गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह में भाग लेंगी।