ब्रिटेन की पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितम्बर को निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने 12 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग जाकर भारत की संवेदना व्यक्त की थी। देश में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक भी रखा गया था।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध काफी विकसित और मजबूत हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।