राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने आज से प्रभावी 8 सदस्यों वाले उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया। इसकी घोषणा राज्यसभा के सभापति ने शून्य काल में की। ये सदस्य अब सभापति या उपसभापति की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाहियों का संचालन करेंगे।
इस पैनल में भारतीय जनता पार्टी की कान्ता कर्दम, सरोज पांडे और डॉ. सी एम रमेश, समाजवादी पार्टी की जया बच्चन, शिव सेना की प्रियंका चर्तुवेदी, कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह, डीएमके के तिरूचि सिवा और आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता शामिल हैं।
