राजस्थान के छह जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदाता शाम साढे पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे। मतदान जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और सिरोही के जिला परिषद के सदस्यों सहित 25 पंचायत समितियों के 521 सदस्यों के चुनाव के लिए कराया जा रहा है। कोविड को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर विशेष इंतजाम किये गये हैं और सुरक्षित दूरी अनिवार्य की गई है।
इस चरण में 26 लाख मतदाता 721 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। राज्य के चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारियों को कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है। दूसरे चरण का मतदान 29 अगस्त को तथा तीसरे चरण का मतदान पहली सितम्बर को कराया जायेगा। मतगणना सात सितम्बर को होगी।