राजस्‍थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, माउंट आबू में न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से एक डिग्री कम

राजस्‍थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, माउंट आबू में न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से एक डिग्री कम

राजस्‍थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। माउंट आबू में न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से एक डिग्री कम और जयपुर जिले के जोबनेर में शून्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बीकानेर और सीकर में तापमान शून्‍य डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चूरू में एक डिग्री, फतेहपुर में शून्‍य दशमलव सात डिग्री, अन्‍ता में एक दशमलव एक डिग्री, नागौर में एक दशमलव सात डिग्री, बनस्‍थली में एक दशमलव छह डिग्री सेल्सियस न्‍यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। राज्‍य के अधिकांश भागों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटों में न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस के बीच बढ सकता है। राज्‍य में 8 जनवरी से कडाके की शीतलहर, घने कोहरे और सर्दी से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू और आसपास के इलाकों में अगले दो तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। हालांकि वर्षा के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है।

Related posts

Leave a Comment