राजस्थान के बाड़मेर, जालोर और सिरोही जिलों में चक्रवात बिपरजॉय के कारण हुई तेज वर्षा से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। पिछले 48 घंटों में बाड़मेर, जालोर, सिरोही और पाली जिलों में कई स्थानों पर बहुत तेज वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जिससे सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजसमंद और उदयपुर सहित कुछ अन्य जिलों में भी भारी वर्षा हुई है। बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर है। मौसम विभाग ने तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में चक्रवात बिपरजॉय के कारण हुई तेज वर्षा से बाढ़ जैसे हालात बने