राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बाडमेर और जालौर जिलों के बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री गहलोत स्थिति की समीक्षा के लिए बाड़मेर के चौहटन गए और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने जालौर जिले में संचोर सहित कई स्थानों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने चक्रवात से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए कल अपने आवास पर बैठक की थी। उन्होंने वायुसेना और सेना के सहयोग से राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...