राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

रक्षा मंत्री व राजस्थान भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने कहा, आज राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया और सभी ने सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना। राजस्थान के दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे।

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यावाद करना चाहता हूं। हमसे जो राजस्थान की अपेक्षा है निश्चित रूप से हम उसे पूरा करेंगे।”

Related posts

Leave a Comment