रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए चेन्नई में अवाडी स्थित भारी वाहन कारखाने को 118 मुख्य युद्धक टैंक, अर्जुन एमके-1ए की आपूर्ति का ऑडर्र दिया है। सात हजार पांच सौ 23 करोड रुपए की इस खरीद से रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को टैंक- अर्जुन एमके-1ए को चेन्नई में सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे को सौंपा था। यह आधुनिक टैंक, अर्जुन टैंक का नया प्रारूप है। 72 नई विशेषताओं वाला और अधिक स्वदेशी सामग्री से बना यह टैंक सभी क्षेत्रों में दिन-रात लक्ष्य पर हमला कर सकता है। इसका विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने किया है।
Related posts
-
आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट... -
विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये से... -
संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक में...