रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। CDS जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

राष्‍ट्र 1971 के बंगलादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्‍तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में आज विजय दिवस मना रहा है

राष्‍ट्र 1971 के बंगलादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्‍तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में आज विजय दिवस मना रहा है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों के बलिदान का स्‍मरण किया जा रहा है और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। 16 दिसम्‍बर 1971 को पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आमिर अब्‍दुल्‍ला खान नियाजी ने हार के बाद ढाका में लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के नेतृत्व वाली संयुक्त सेना के समक्ष, 93 हजार सैनिकों के साथ, बिना शर्त समर्पण कर दिया था। इस युद्ध के अंत से स्‍वतंत्र बंगलादेश का उदय हुआ।

Related posts

Leave a Comment