रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति – बीआरएस सरकार और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और राज्य में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। करीमनगर जिले के हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के जम्मीकुंटा में आज एक चुनावी रैली में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के परिवार के भ्रष्टाचार के बारे में न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के कौशल और मेहनत के बावजूद पिछले दस वर्षों में तेलंगाना में अपेक्षित विकास नहीं हो सका।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करीमनगर जिले के हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र के जम्मीकुंटा में चुनावी रैली को किया संबोधित