उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारूद्दीन पर लगाए गए आरोपो की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित करने का फैसला किया है। हाल में इस अधिकारी के बारे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें, कथित रूप से एक धार्मिक संवाद से सम्बंधित आयोजन में भाग लेते हुए दिखाया गया है। इफ्तिखारूद्दीन इस समय उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम के अध्यक्ष हैं। राज्य के गृह विभाग ने ट्वीट में बताया है कि इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यों का जांच दल गठित किया गया है। वह सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। सीबी-सीआईडी के महानिदेशक जी० एल० मीणा इस दल के प्रमुख होंगे और अपर महानिदेशक भानू भास्कर इसके सदस्य होंगे।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...