यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक हुई

यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम दिल्ली में यूक्रेन मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस मुद्दे पर यह तीसरी बैठक है। बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर एस० जयशंकर और पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे।

कल, प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत चल रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा सरकारी तंत्र चौबीस घंटे इस दिशा में काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रहें।

Related posts

Leave a Comment