यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर तनाव को देखते हुए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कल दो घंटे तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वर्चुअल बातचीत की। अमरीका ने कहा है कि राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन के निकट रूसी सैनिकों के जमावडे पर गंभीर चिंता प्रकट की है। इससे पहले रूस ने कहा था कि तनाव के स्तर को देखते हुए बातचीत जरूरी थी। रूस ने हजारों सैनिक सीमा पर भेजे हैं लेकिन कहा है कि यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना नहीं है। रूस चाहता है कि यूक्रेन नेटो में शामिल न होने के बारे में गारंटी दे लेकिन पश्चिमी देशों का कहना है कि यूक्रेन की प्रभुसत्ता का सम्मान किया जाना चाहिए।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...