हिमाचल प्रदेश: शिमला में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 28 घंटों में अधिक बारिश होने और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति ज़िले के केलांग और किन्नौर ज़िले के कल्पा में भारी बर्फबारी हुई है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बर्फबारी और बारिश हुई है।
अगले 48 घंटों में किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, शिमला, सिरमौर, मंडी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में तापमान भी शून्य से नीचे दर्ज़ किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ हुआ।
