मौसम विभाग ने भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान घने कोहरे का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान घने कोहरे का अनुमान जताया

जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में छिटपुट स्थानों पर हल्‍की बारिश और बर्फ गिरने तथा पंजाब और हरियाणा में दूरदराज के स्थानों पर मध्‍यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माही और लक्षद्वीप में अगले चार दिनों तक हल्‍की से लेकर मध्‍यम बारिश जारी रह सकती है।

असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा तथा हरियाणा और राजस्‍थान के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं ज‍बकि पंजाब के कुछ भागों में अगले चार दिनों तक बहुत घने कोहरे की स्थिति रह सकती है। उत्‍तर-पश्चिम और मध्‍य भारत में कल तक के न्‍यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान है और पूर्वी भारत का न्‍यूनतम तापमान अगले दो दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

Related posts

Leave a Comment