यूक्रेन ने कल देश के दक्षिण में रूस के तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराया। यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है कि युद्धग्रस्त खेरसॉन क्षेत्र में तीन Su-34 लड़ाकू बमवर्षक विमानों को मार गिराया गया है।
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने विमान मार गिराने वाले ओडेसा क्षेत्र की विमान-रोधी इकाई को धन्यवाद दिया। रूस ने यूक्रेन के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है। श्री जेलेंस्की ने यह भी कहा कि उन्होंने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट से एफ-16 जेट विमानों की डिलीवरी के साथ-साथ नए यूरोपीय संघ के पैकेज के बारे में बात की।