मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 फरवरी तक वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 फरवरी तक वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज से 21 फरवरी तक वर्षा और बर्फबारी होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 20 फरवरी तक कहीं कहीं वर्षा या बर्फबारी हो सकती है और उत्‍तराखंड में भी अगले दो दिनों में वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में कल तेज वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में अगले तीन दिनों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पश्चिमोत्‍तर मध्‍य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी तक हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment