UNSC में इस्रायल – हमास के बीच युद्ध में तत्‍काल संघर्ष विराम करने के अल्‍जीरिया के प्रस्‍ताव पर मतदान होने की संभावना

UNSC में इस्रायल – हमास के बीच युद्ध में तत्‍काल संघर्ष विराम करने के अल्‍जीरिया के प्रस्‍ताव पर मतदान होने की संभावना

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में इस्रायल – हमास के बीच युद्ध में मानवीय आधार पर तत्‍काल संघर्ष विराम करने के अल्‍जीरिया के प्रस्‍ताव पर मंगलवार को मतदान होने की संभावना है। अल्‍जीरिया ने इसका शुरुआती प्रारूप दो सप्‍ताह पहले दिया था।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्‍ड ने कहा है कि इस प्रस्‍ताव से युद्ध रोकने की संवेदनशील वार्ता प्रभावित हो सकती है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में इस प्रस्‍ताव को पारित करने के लिए कम से कम नौ मतों की आवश्‍यकता होगी और अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन या रूस द्वारा इसे वीटो नही किया जाना चाहिए। थॉमस ग्रीनफील्‍ड ने कहा है कि अमेरिका इस प्रस्‍ताव का समर्थन नहीं करता है।

युद्ध रोकने और हमास के कब्‍जे में लोगों को मुक्‍त कराने के लिए अमेरिका, मिस्र, इस्रायल और कतर के बीच बातचीत चल रही है।

Related posts

Leave a Comment