मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई

मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई

पंजाब में कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पटियाला और मोहाली जिलों के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय सेना की मदद ली है। सतलुज नदी का पानी, जालंधर जिले के फिल्‍लौर में स्‍थित पुलिस अकादमी के पार्किंग क्षेत्र में घुस गया है। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्‍य के मुख्‍य सचिव अनुराग शर्मा ने चंडीगढ़ में राज्‍य के अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश के बाद उत्‍पन्‍न हुए हालात पर चर्चा की। इस बीच पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से शांत रहने और न घबराने का आग्रह किया है। उन्‍होंने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए सरकारी अधिकारी राज्‍य के कोने-कोने में पहुंच रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment